Home डेयरी Dairy Farming: इन दो वजहों से डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में आप हो सकते हैं फेल, पढ़ें यहां
डेयरी

Dairy Farming: इन दो वजहों से डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में आप हो सकते हैं फेल, पढ़ें यहां

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का आप बिजनेस करते हैं तो इससे अच्छी इनकम हासिल कर सकते हैं. बहुत से किसान भाई पशुओं को पालकर उनसे हासिल होने वाले दूध से लाखों रुपए महीना कमा रहे हैं. जिसके चलते उनके पास इनकम का एक और जरिया भी बन गया है. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर कई किसान भाई सरकारी मदद लेकर भी डेयरी फार्मिंग का बिजनेस कर रहे हैं और इससे उन्हें मुनाफा हो रहा है. हालांकि जिस तरह से सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह डेयरी फार्मिंग के काम में लोगों को फायदा और नुकसान दोनों होता है.

एक्सपर्ट का कहना है की डेयरी फार्मिंग का काम ऐसा है ही नहीं, जिसमें नुकसान हो. इसमें कई बार कुछ गलतियां पशुपालक भाइयों से हो जाती है. जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. उन्हीं में दो गलतियों के बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें कि कैसे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होता है.

पशुओं पर ज्यादा करें फोकस, इसपर नहीं
एक्सपर्ट कहते हैं कि डेयरी फार्मिंग में नुकसान का सबसे पहला और सबसे बड़ा कारण यह है कि अक्सर पशुपालक भाई जब इस काम को शुरू करते हैं तो शेड में ज्यादा पैसा लगा देते हैं. शेड को बहुत ज्यादा मजबूत और टेक्निकल बनाने की कोशिश करते हैं. कई मशीनरी खरीद लेते हैं वैसे तो यह काम सही है लेकिन अगर आपके पास पशुओं की संख्या कम है तो इन चीजों का बहुत मतलब नहीं निकलता है. जबकि शुरू में आपको पशुओं की अच्छी नस्ल पर जोर देना चाहिए. साथ ही पशुओं की संख्या भी बढ़ानी चाहिए. मान लीजिए आपका बजट 10 लाख रुपए का है तो उसमें अगर आप 6 से 7 लाख रुपए शेड पर खर्च कर देते हैं जबकि पशुओं पर सिर्फ 3 लाख रुपए खर्च करते हैं तो 10 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट का रिटर्न कभी भी नहीं मिलेगा. इसलिए डेयरी फार्म के काम में पशुपालक फेल हो जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इनकम शेड से नहीं बल्कि पशुओं से होती है.

पूरे साल के लिए स्टोर कर लें सूखा चारा
इसका एक दूसरा कारण भी है. असल में पशुपालक भाई समय से सूखा चारा हरा चारा की व्यवस्था नहीं करते हैं. इससे पशुपालन की लागत बढ़ जाती है. बता दें कि सूखा चारा आफ सीजन में महंगा मिलता है और यली वजह है कि सीजन के टाइम में स्टोर न करने से पशुपालन की लागत बढ़ जाती है. सूखे चारे के तौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गेहूं का भूसा सीजन में 4 से 5 रुपए किलो में आसानी से उपलब्ध हो जाता है. जबकि सूखा चारा आफ सीजन में खरीदते हैं तो यह आपको 15 से 20 रुपए किलो में पड़ता है. जिससे पशु पालन की लागत ज्यादा आती है. इससे डेयरी फार्मिंग के काम में आप फेल हो जाते हैं. इसलिए जब सूखे चारे का सीजन हो तो पूरे साल के लिए सूखे चारे को स्टोर कर लेना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: डेयरी सेक्टर को मजबूत करने में सहयोग देगा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) देश में डेयरी सेक्टर को...

डेयरी

Dairy: एमपी में दूध उत्पादकों को 1609 करोड़ रुपए किया भुगतान, एक साल में 15 फीसद बढ़ा

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को...

डेयरी

Dairy: डेयरी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को इनकम बढ़ाने के साथ अगली पीढ़ी अवसर भी देगा NDDB

नई दिल्ली. एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: एमपी के छह जिलों में सबसे ज्यादा हुआ है दूध उत्पादन, बढ़ गया टर्नओवर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने की कोशिशों...