Home डेयरी Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में लागत कम करने और फायदा बढ़ाने का एक्सपर्ट ने बताया तरीका
डेयरी

Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में लागत कम करने और फायदा बढ़ाने का एक्सपर्ट ने बताया तरीका

कार्यक्रम में शामिल होने वाले चिकित्सा अधिकारी.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की तरफ से पूर्वी क्षेत्रीय प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र (ईआरडीटीसी) सिलीगुड़ी ने वामुल, पूरबी डेयरी, असम के पशु चिकित्सकों के लिए “वैज्ञानिक डेयरी पशु प्रबंधन” पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. जहां एक्सपर्ट ने डेयरी फार्मिंग में लागत कम करने और फायदा बढ़ाने के तरीको के बारे में अहम जानकारी साझा की. बता दें कि डेयरी पशु प्रबंधन में उनकी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डिजाइन किए गए इस कार्यक्रम में चौदह पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया.

यहां वैज्ञानिक डेयरी के प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया, जिसमें संतुलित पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन और आराम आवास प्रणाली पर गहन चर्चा हुई. इसके अलावा प्रबंधन, डेयरी फार्मों में सफाई और जैव सुरक्षा, प्रजनन और प्रजनन प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए लागत प्रभावी समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई. जिसके तौर पर नृवंशविज्ञान (Ethnography) संबंधी पशु चिकित्सा प्रथाओं का महत्व शामिल करने पर जोर दिया गया.

दी गईं ये अहम जानकारियां
पशु चिकित्सकों को साइलेज बनाने, राशन संतुलन, अजोला की खेती, केंचुआ खाद, फ्लेक्सी गोबर गैस के लाभ बारे में भी जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपने समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से, डेयरी विकास का समर्थन करने, पशुधन आनुवंशिक सुधार को बढ़ावा देने और पूर्वी भारत में ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए इंसानों का सही इस्तेमाल कैसे करना है इसकी भी जानकारी दी.

वहीं मेहसाणा में NDDB के ट्रेनिंग सेंटर, मानसिंह इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग ने DTC-JICA पहल के तहत “क्लीन मिल्क प्रोडक्शन (CMP) और AMCU और BMCU के ऑपरेशन और मेंटेनेंस” पर पांच दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया.

इस प्रोग्राम में वाराणसी, भागीरथी, विक्रमशिला और बरौनी मिल्क यूनियन, करीमनगर और विशाखा मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी (विशाखा डेयरी) और झारखंड मिल्क फेडरेशन (मेधा- ताजागी झारखंड की) के पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया.

ट्रेनिंग का मकसद भागीदारों की ग्रामीण विकास में कोऑपरेटिव भूमिकाओं की समझ को मजबूत करना और नेशनल और इंटरनेशनल डेयरी सिनेरियो के बारे में उनकी जानकारी को बढ़ाना था.

सेशन में कच्चे दूध की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए फार्म और DCS दोनों लेवल पर क्लीन मिल्क प्रोडक्शन के महत्व के साथ-साथ मिलावट और कंटैमिनेंट्स का पता लगाने और रोकथाम के बारे में बताया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...