Home लेटेस्ट न्यूज वन हेल्थ मिशन के क्या-क्या हैं फायदे, किस वजह से चलाया जाएगा ये अभियान
लेटेस्ट न्यूजसरकारी स्की‍म

वन हेल्थ मिशन के क्या-क्या हैं फायदे, किस वजह से चलाया जाएगा ये अभियान

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. भारत सरकार पशुओं से जुड़ी बीमारी की वजह से उपजी महामारी को रोकने के लिए जल्द ही पूरे देश में वन हेल्थ मिशन चलाने की तैयारी में है. आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले शब्द हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने विश्व स्तर पर पब्लिक हेल्थ से जुड़ी 6 इमरजेंसी का अनाउंस किया था. जिसमें पांच इमरजेंसी तो सिर्फ पशुओं से जुड़े बीमारी की वजह से थी. इसके बाद जी-20 महामारी कोष से भारत को 25 मिलियन डॉलर करीब 220 करोड रुपए की सहायता दी गई. जिसे अब महामारी की तैयारी पर खर्च किया जाना है. इसके बाद पशु स्क्वाड और उनकी सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही जा रही है. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा देश में वन हेल मिशन चलाने की योजना है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत को यह बजट इंडोनेशिया की जी 20 प्रेसीडेंसी के तहत मिला था. देश में अप्रैल में ही नेशन हेल्थ मिशन की शुरुआत कर दी गई थी. जिसमें पता चला था कि 66 फ़ीसदी बीमारी जानवरों से ही इंसान को होती है. जबकि 75 फ़ीसदी बीमारी ऐसी है, जिसका कारण भी पशु ही हैं. वहीं एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई थी कि बायो टेररिज्म के खतरे के रूप में जिन महामारी को देखा जाता है, उसमें भी 80 परसेंट उसकी वजह पशु ही हैं.

जबकि कोविड, इबोला जैसे वायरस इंफुलेएंजा आदि जैसी बीमारियों पर काबू पाने के लिए नेशनल वन हेल्थ मिशन शुरू किया जा रहा है. ताकि तीन स्तर पर बीमारियों पर वार किया जा सके. एनिमल एक्सपर्ट की बात मानी जाए तो कोविड, स्वाइन फ्लू, एशियाई फ्लू, इबोला का वायरस एवं इन्फ्लूएंजा समेत न जाने कितनी महामारियां हैं जो पशु पक्षियों की वजह से ही इंसान में आ जाती हैं. एक रिपोर्ट की माने तो 1.7 मिलियन वायरस जंगल में ही फैले होते हैं.

इसमें से बहुत सारे जो जेनेटिक होते हैं जो पशु पक्षियों से इंसान में आ जाते हैं. जिससे एक मिलियन मौत हो जाती है. यही वजह है कि अब व विश्व स्तर पर इसकी रोकथाम की कवायद शुरू कर दी गई है. भारत में एनओएचएम नाम से अभियान की शुरुआत कर दी गई है. शुरुआती दौर में यह पांच राज्यों से शुरू किया गया है, लेकिन अब की-20 महामारी को से बजट मिलने के बाद इस देश भर में चलने की योजना है. जिसके तहत पशुओं की निगरानी की जाएगी. वहीं महामारी फैलने पर संयुक्तं टीम इस पर वर्क करेगी. नंदी ऑनलाइन पोर्टल और फील्ड परीक्षण दिशा-निर्देश दिया जाएगा. महामारी फैलने से पहले लोगों को उसके बारे में चेतावनी देने के लिए सिस्टम बनाने पर काम होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: मछुआरों को सरकारी मदद से मिल रही है नाव, आप भी ले सकते हैं

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में फिशरीज सेक्टर के तहत यूपी सरकार कई...

जब पूरी जानकारी होगी तो नुकसान का चांसेज कम होगा और इससे मुनाफा ज्यादा होगा. इसलिए अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो जरूरी है कि मछली को खाना खिलाया जाता है उसकी जानकारी तो कम से कम कर लें.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: योजना के जरिए महिलाओं को मछली पालन के काम से जोड़कर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: देश में पशु स्वास्थ, दूध उत्पादन और बुनियादी ढांचों को सही करने पर होगा काम

नई दिल्ली. केंद्रीय बजट 2026 में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को विशेष...

सरकारी स्की‍म

Budget: डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग को मिली बजट में कई सौगात

नई दिल्ली. बिहार सरकार की ओर से हाल ही में राज्य का...