Home डेयरी Dairy Animal: 10 लीटर दूध देने वाली भैंस का क्या है फीड फार्मूला, जानें क्या-क्या खाने के लिए दिया जाए
डेयरी

Dairy Animal: 10 लीटर दूध देने वाली भैंस का क्या है फीड फार्मूला, जानें क्या-क्या खाने के लिए दिया जाए

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले किसानों को यह मालूम होना चाहिए कि वो अपने पशु को कितना फीड दें कि उनकी तमाम ज़रूरतें पूरी हो जाएं. मान लीजिए कि किसी पशुपालक भाई की एक भैंस है और वो 10 लीटर दूध दे रही है तो उसे यह मालूम होना चाहिए की 10 लीटर दूध पर पशु को कितने फीड की जरूरत होती है. उसे कितना पानी पिलाना चाहिए. यह भी जान लें कि अगर पशु की फीड की जरूरत पूरी न की जाए तो इससे दूध उत्पादन कम हो सकता है. वहीं पशु उसकी सेहत भी खराब हो सकती है. जबकि सही मात्रा में फीड देने से दूध उत्पादन बढ़ भी सकता है.

यदि आप पशुपालक हैं और आपको यह मालूम नहीं है कि 10 लीटर दूध देने वाली भैंस को कितना फीड दिया जाए जिससे उसकी तमाम ज़रूरतें पूरी हो जाएं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि आपके पास भैंस है और वह 10 लीटर प्रति दिन दूध का उत्पादन कर रही है तो उसे कितना फीड देना चाहिए. आइए इस बारे में जानते हैं.

कपास की खली खिलाएं, इतना पानी पिलाएं
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को कम से कम डेढ़ किलो कपास की खली जरूर खिलाना चाहिए. इसे पशुओं को बेहद ही फायदा होता है. वहीं पशुओं की फीड में 2 किलो दलिया जो कि गेहूं जो मक्का का मिश्रण हो यह भी जरूर शामिल करें. इसके अलावा पशुओं को आप डेढ़ किलो दाल की चूरी भी खिलाना न भूलें. क्योंकि इससे भी पशुओं को तमाम जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. पशुओं के पाचन को सुधारने के लिए 100 एमएल सरसों का तेल भी फीड में मिलाकर देना चाहिए. जबकि दूध उत्पादन करने वाले पशु को हर दिन 30 से 40 लीटर पानी पिलाना चाहिए. क्योंकि उनके दूध में 80 फीसदी मात्रा पानी की होती है.

बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
भैंस को 100 ग्राम गुड़ भी जरूर खिलाएं. क्योंकि गुड़ खाने से उनको एनर्जी मिलती है. ठंड के दिनों में तो गुड़ ज्यादा इफेक्टिव होता है. वहीं पशुओं की फीड में 50 ग्राम नमक को मिलना कतई न भूलें. 50 ग्राम मीठा सोडा भी पशुओं को खिलाना चाहिए. इसके अलावा एक भैंस को रोजाना 20 किलो हरा चारा और 10 किलो सूखा चारा भी जरूर खिलाना चाहिए. अगर अभी तक आप इस फीड फॉर्मूले को नहीं अपना रहे थे तो जरूर अपनाएं. इससे पशु का दूध उत्पादन भी कम नहीं होगा बल्कि दूध उत्पादन बढ़ भी जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...