Home पोल्ट्री Egg Production: अंडा उत्पादन में दूसरे नंबर पर आया भारत, जानें हर रोज कितने अंडे देती हैं मुर्गियां
पोल्ट्री

Egg Production: अंडा उत्पादन में दूसरे नंबर पर आया भारत, जानें हर रोज कितने अंडे देती हैं मुर्गियां

egg
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. कोरोना काल के बाद से लोगों में अपनी सेहत को ज्यादा गंभीरता नजर आई है. यही वजह है कि लोग ऐसी चीजों को खाना पसंद करते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ उनकी सेहत भी सही रहे. अंडा एक ऐसा फूड है, जो टेस्टी भी है और इसमें प्रोटीन भी खूब होता है. जबकि एक्सपर्ट इसे प्रोटीन का सबसे सस्ता सोर्स भी बताते हैं. यही वजह है कि लोग अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना के बाद जहां प्रति व्यक्ति 95 अंडों का आंकड़ा था, वो अब 103 हो गया है. यानी हर साल एक व्यक्ति की थाली में 103 अंडे आ रहे हैं.

जहां एक ओर अंडे खाने वालों की संख्या बढ़ रही है तो वही देश में अंडा उत्पादन भी बढ़ रहा है. जिसके चलते भारत ने अंडा उत्पादन के मामले में अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया है और अब तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर आ गया है. जबकि पिछले पांच साल में भारत ने लगभग हर साल अंडों के उत्पादन में छलांग लगाई है.

इस साल मुर्गियों ने किया इतने अंडों का प्रोडक्शन
केंद्रीय मत्स्य पशुपालन डेयरी मंत्रालय ओर से जारी आंकड़ों पर नजर करें तो पता चलेगा कि साल 2023-24 में पोल्ट्री सेक्टर में 440 करोड़ अंडों का ज्यादा उत्पादन हुआ है. वहीं साल 2022-23 में देश में 13800 करोड़ का उत्पादन हुआ था. जबकि इस ये आंकड़ा 14240 करोड़ अंडो के प्रोडक्शन तक पहुंच गया है. इस हिसाब से हर दिन मुर्गियां 40 हजार अंडों का उत्पादन करती हैं. अंडों के प्रोडक्शन के इस फीगर में कमर्शियल और बैकयार्ड पोल्ट्री दोनों शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक 12077 करोड़ अंडों का उत्पादन कमर्शियल पोल्ट्री के जरिए हुआ है जबकि बैकयार्ड पोल्ट्री के जरिए 2200 करोड़ अंडों का प्रोडक्शन किया गया है. देश में पांच राज्यों में सबसे ज्यादा अंडों का उत्पादन हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 17.85 परसेंट, तमिलनाडु में 15.64 फीसदी, तेलंगाना में 12.88 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 11.37 फीसदी और कर्नाटक में 6.6 परसेंट अंडों का प्रोडक्शन हुआ है.

देसी अंडों का उत्पादन भी बढ़ा
बता दें कि देश में सबसे ज्यादा सफेद अंडों का उत्पादन होता है. ये वो अंडे हैं जो बाजार में 7 से 8 रुपए में बिकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल सफेद अंडों का उत्पादन 86.83 फ़ीसदी हुआ है. अच्छी बात यह है कि इस बार देसी अंडे के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है. इस साल 12.62 फीसदी देसी अंडों का उत्पादन किया गया है. वहीं बत्तख के अंडों के उत्पादन में 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

7 सालों में कब कितना रहा अंडों का उत्पादन
पिछले 7 सालों के उत्पादन पर और किया जाए तो अंडा उत्पादन में करीब 5 हजार करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2017-18 में 9.5 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था. वहीं 2018-19 में 10.4 करोड़ अंडे उत्पादित किये गये थे. वहीं 2019-20 में 11.4 करोड़ 2020-21 में 12.2 करोड़, 2021-22 में 12.9 करोड़, 2022-23 में 13.8 करोड़ और 2023-24 में 14.2 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...