Home डेयरी Milk Production: आंवले के साथ गाभिन पशु को खिलाएं ये दो चीजें, दूध से बाल्टी भर देगा पशु
डेयरी

Milk Production: आंवले के साथ गाभिन पशु को खिलाएं ये दो चीजें, दूध से बाल्टी भर देगा पशु

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक भाई कई कोशिश करते हैं. क्यों​कि पशु जब दूध का उत्पादन कम करता है तो इससे डेयरी फार्मर को नुकसान होता है. इसी वजह से पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि कैसे पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाया जाए. कई बार पशु अपनी क्षमता के मुताबिक भी दूध उत्पादन नहीं करता है तो ऐसे में उसे कुछ ऐसी चीजें खिलाई जाती हैं जिससे वह अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करने लगे. ये बात फैक्ट है कि अगर दूध उत्पादन पशु कम कर देता है तो डेयरी फार्मिंग में फायदे की जगह नुकसान ही नुकसान होता है.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि जब पशु दूध का उत्पादन कम करता है तो इसका मतलब यह है कि वह जितना खा पी रहा है, उसका रिजल्ट सामने नहीं आ रहा है. जबकि पशुपालकों को पशुओं को खिलाना ही पड़ता है, लेकिन कुछ कमी की वजह से दूध उत्पादन कम हो जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और उसका थन बड़ा और मजबूत हो जाएगा.

आंवले में चुकंदर और एलोवेरा मिलाएं
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पशु का अडर मजबूत होता है तो इससे पशु की कीमत भी ज्यादा होती है. वह देखने में भी अच्छा लगता है जबकि वह दूध उत्पादन भी ज्यादा करता है. आंवल के साथ दो चीजों को देने से नेचुरल तरीके से पशु का अडर बड़ा करा सकते हैं और इसे दूध उत्पादन भी ज्यादा होगा. इसके लिए सबसे पहले आंवल को ले लें और उसकी चटनी को बना लें. आप आंवला 300 ग्राम से 500 ग्राम तक ले सकते हैं. इसके अलावा आप 200 ग्राम एलोवेरा, 200 ग्राम चुकंदर की चटनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सब चीजों को मिलाकर अगर एक दिन के गैप आप पशु को रात में देना शुरू कर देते हैं तो इससे पशु का अडर मजबूत होगा और पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करेगा.

नमक को भी मिला लें
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि जिस पशु का अडर नहीं बन रहा है. इन तीनों चीजों को देने से नेचुरल तरीके से बनने लगेगा. आमतौर पर होता ये है कि पशुपालक भाई केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. जिसका नुकसान भी होता है. जबकि इसका कोई नुकसान नहीं होता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इस खास चीज को डिलीवरी होने से 2 महीना पहले देना शुरू करना चाहिए. हर दिन रात के समय इसको खिलाना चाहिए और आप चाहे तो एक दिन छोड़कर भी इसे खिला सकते हैं. इसके अंदर नमक भी मिला दें. ताकि इस चीज का टेस्ट और बेहतर हो जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy News: मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति की नई तैयारी, उन्नत नस्ल के एक लाख भ्रूण प्रतिवर्ष होंगे तैयार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन...

डेयरी

Dairy News: डेनमार्क की टीम ने अपने देश में डेयरी को आगे बढ़ाने के लिए भारत का किया दौरा

नई दिल्ली. भारत डेयरी सेक्टर में बहुत आगे है. दूध उत्पादन के...

डेयरी

NDDB के वैज्ञानिक बछड़ा पालन कार्यक्रम से पशुपालकों को कम समय में मिल रहे ज्यादा उत्पादक पशु

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन और IDF की भारतीय...

डेयरी

Dairy: वर्ल्ड डेयरी समिट ‘2027’ की मेजबानी करेगा भारत, सौंपी गई चाबी

नई दिल्ली. अगले साल 2027 में भारत डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी...